मुक्तिकमी लोक

My photo
Wardha, Maharashtra, India
Showing posts with label जड़ों से परिचय. Show all posts
Showing posts with label जड़ों से परिचय. Show all posts

Monday, 12 October 2020

इंकलाबी महान परंपरा


जड़ों से परिचय..... (१)
बात जो महज बात नही होती                                                           

इस एक तस्वीर को देख जाने क्या क्या भाव उठे भीतर, सम्मान और प्रतिबद्ध पक्ष को उभारने के लिए..... स्वतः ही जैसे क्रियाशील हो गया हो मन। जैसे मानव जीवन अवमूल्यों से भरे होने के बावजूद जीवन की इच्छाओं और जज़्बों के चलते बहुत गहन और उज्ज्वल मूल्यों के साथ बढ़ता हुआ रचाव को सम्मान की दीठ देता है।

यह तस्वीर किसी भांत के महिमामंडन के लिए नही बल्कि  अग्रज पुरौधा लेखकों की इस तस्वीर को देखकर आए समकालीन युवा रचनाकार के भीतर उठे भाव हैं जो तुलनात्मक या मूल्यांकन के लिए नही बल्कि दो समयों के भीतर के स्पेश को जानते हुए, इनके अवदान का परिचय भर देना चाह रहा है।  जब भी मैं किसी लिखत के या हमारे अग्रजों की तस्वीर के आगे उक्त लिखता हूँ-" हमारे पुरौधा"  तो भीतर की हर तरह की शंकाओं का समाधान पहले ही हो जाता है।

अतीत को जानबूझकर प्रदूषित किया जाना और बीमारू धारणाओं को लाद दिया जाने के विरुद्ध सही बातों को सांस्कृतिक जामा पहनकर आगे लेकर आना- यहां महिमामंडन नही माना जाना चाहिए, अतीत की बिसरा दी गई अग्रज पीढ़ी से हथाई का प्रयास है। यह तस्वीर -- किसी भांत के दिखावे के लिए नही बल्कि दो अग्रज पुरौधा लेखकों की इस तस्वीर को देखकर आए समकालीन युवा रचनाकार के मन के भाव है। 
  
     (० तस्वीर में पंजाबी के चर्चित कथाकार अजमेर सिद्धू है।) 

      भाई अजमेर की इस तस्वीर जिसके पीछे गुरबख्श प्रीतलड़ी है -को देखकर लगा जैसे जो एक महान परम्परा एक महान प्रतिरोधक महासमर के साथ-साथ ही बनी, चली और बढ़ते हुए फली फूली- जीवन की उज्ज्वल गरिमा को कायम रखने के लिए लड़ा जा रहा महान मुक्ति समर-  जैसे मानव जीवन अवमूल्यों से भरे होने के बावजूद जीवन की इच्छाओं और जज़्बों के चलते बहुत गहन और उज्ज्वल मूल्यों के साथ बढ़ता हुआ जो रचाव को जीवन मूल्यों के रचाव और उसी के सम्मान की दीठ देता है। प्रेमचंद को या 'उसने कहा था' जैसी महान रचना देने वाले चन्द्रधर शर्मा गलेरी, या पंत, प्रसाद या भारतेंदु हरिश्चंद्र या फिर वैश्विक स्तर पर टॉलस्टॉय या बाल्ज़ाक या बाई जुई या मार्खेज.... आदि महान शख्सियत अपनी जो छब या छटा या रचनात्मक रूप गुण का प्रभाव रखते हैं वैसा ही असर रखते हैं हमारी लोक भाषाओं के महान मगर हमारी अज्ञानता के चलते अनजान बने रहने और अल्पज्ञात समझे जाने वाले रचनाकार...... भाई वीर सिंह, मोहन सिंह, जसवंत कंवल, गुरदयाल गुरदयाल सिंह,  गुरबख्श सिंह प्रीतलड़ी आदि....... जो कि युग है।

     गुरबख्श सिंह प्रितलड़ी का जन्म 26 अप्रैल 1895 को सियालकोट में हुआ था। उनके पिता का नाम पेशावर सिंह और उनकी माता का नाम मिलणी कौर था। उनके पिता की मृत्यु हो गई जब वह केवल सात वर्ष के थे। गुरबख्श सिंह आदर्शो पर चलने वाले, सत जीवन के और सकारात्मक दीठ के सूझबूझ और उज्ज्वल जीवन के स्वप्नदर्शी ही नही बल्कि उन देखे हुए स्वप्नो को हकीकतन रूप देने वाले व्यक्ति थे।

      पंजाबी साहित्य के लियो टॉलस्टॉय की तरह से दिखने और व्यवहार और लहजा जो उनका मौलिक था। किसी दरवेश की तरह का पाक साफ और काल्पनिक या मिथकीय पत्रों की तरह अलौकिक चमत्कारी भेष और उजास भरे शब्द..... पंजाबी साहित्य के इस टॉलस्टॉय के लिए लोगो का मानना था कि वे दुनिया को बर्ट्रेंड रसेल की तरह एक समुदाय के रूप में देखना चाहते थे, बेशक अव्यवहारिक, मगर मिथ स्वप्नों सा रोचक है।  

मार्क्सवाद के सिंपेथाइज़र थे और इस दीठ से वे अक्सर अक्टूबर क्रांति के महान कारज और उनके तेज गति से विकसित होने की प्रभावशाली स्थापनाओं  और धारणाओं और सिद्धांतों से सहमत और प्रभावित भी थे, वे मार्क्सवाद के आर्थिक और सामाजिक समानता के इस महान सिद्धांतों के समर्थक थे। उन्होंने लोगों से जाति और रंग भेद से ऊपर उठने को कहा। 

    गुरबख्श सिंह मार्क्सवादी विचारधारा और सोवियत मेहनतकश व्यवस्था के बहुत करीब थे। वे पहले ही व्यक्ति थे जिन्होंने मैक्सिम गोर्की के महान रूसी उपन्यास "मदर" का पंजाबी में अनुवाद किया.... और 1971 में, उन्हें सोवियत नेहरू पुरस्कार मिला। 

      गुरबख्श सिंह पंजाबी में एक नई, मानव हित और प्रेमिल, मानव हित विचारधारा को स्थापित भी किया और इस सिद्धांत पर अपने सभी कार्यों को अनुकूलित किया। प्लेटो के प्लेटोनिक प्रेम के नक्शेकदम पर चले सिद्धांतो को हल्का और धुंधला रहे भावों की तरह हटाने के बाजाए उन्नत मानवोचित स्वभावो का ना केवल मूल तत्व बल्कि गांभीर्य भी स्थापित किए जो अन्य  परम्पराओं में भी थापित हुए, गुरबख्श सिंह ने प्यार को कब्जे की भावना के साथ असंगत बताया और सहज प्रेम की अवधारणा को समझाया। प्रीत झरोखा से उनके संपादकीय, लेख और कॉलम के बारे में चर्चा, जो कि प्रीतलड़ी में प्रकाशित हुई थी, पंजाब के पाठकों के बीच आम थी। स्वास्थ्य पर उनके लेख युवा लोगों में नई स्वास्थ्य संबंधित सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सियालकोट से 10 वीं पास की थी। उन्होंने लाहौर में उच्च अध्ययन के लिए कॉलेज में प्रवेश किया। आर्थिक तंगी के कारण, उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया क्योंकि खेतीबाड़ी बहुत जरूरी थी जिसके बिना घर की तरफ देखा तक नही जा सकता था.... साथ ही आजीविका में रुपये के लिए क्लर्क की नौकरी कर ली। फिर उन्होंने सेना में भर्ती होकर इराक और ईरान का रुख किया। वहाँ उन्होंने एक ईसाई मिशनरी रेवरेंड मिस्टर स्टैंड से मुलाकात की और उनकी सलाह पर आगे पढाई जारी रखी।

         उन्हें इंजीनियरिंग में उच्च अध्ययन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में दाखिला दिलाया। उन्होंने 1922 में इंजीनियरिंग में अपनी बीएससी की डिग्री प्राप्त की। जब वह लौटा, तो उसे रेलवे में नौकरी मिल गई।

       1932 में इस नौकरी से मुक्त होकर, उन्होंने नौशेरा की जगह पर जमीन ली और खेती, वैज्ञानिक ढंग से और स्थानीयता के भरपूर गहरे अनुभवों और  वैज्ञानिक तरीके की सांझ से खेती शुरू की। 

      एक आदर्श समाज बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए सितंबर 1933 में एक मासिक पत्रिका प्रितलारी का प्रकाशन शुरू किया। प्रितलारी पंजाबी पत्रकारिता के क्षेत्र में एक मील का पत्थर था। यह मासिक पाठकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ साथ ही पंजाबी अदब में वैज्ञानिक, या कहें आधुनिक बदलाव बिंदु भी स्थापित किए, प्रयोगों को जमीन जो वैचारिक हो को यहां मुहैया करवाया।
  बाबा बूझासिंंह

   उठापटक अलगावों भरे तीसरे दशक में वे मॉडल टाउन लाहौर चले गए। कुछ साल बाद, 1938 में, उन्होंने 15 एकड़ की जमीन बराबरी से लाहौर और अमृतसर के बीच प्रीत नगर की स्थापना की। 1947 में देश के विभाजन के दौरान,  प्रीत नगर निर्जन हो गया था और वे दिल्ली चले गए लेकिन वहाँ उन्हें यह पसंद नहीं आया। वह 1950 में प्रीत नगर लौट आए और उनका पुनर्वास किया और उनकी मृत्यु तक वहीं रहे। 


                      (२)

जसवंत कंवल और अजमेर सिधु

भारतीय भाषाओं का बाबा बोहड़-

 'जसवंत कंवल और 'लहू दी लो'
  ••••••••••••
                          
   गुरबख्श सिंह, गुरदयाल सिंह, मोहनसिंह, दिलीप कोर टिवाणा, करतार सिंह दुग्गल और शिव बटालवी जैसे नाम जिन्हें हम राजस्थान पट्टी वाले कालजयी और युग के अलंकार से अलंकृत करते हैं। बहुत से अनजान रह जाने वाले महान लेखकों को हम भूल चुके हैं जिन्हें हम फिर से स्थापित करके पढ़ और जान सकते है। 
      जसवंत कँवल जनता के रचना कार थे और इंकलाबी लहर से भी जुड़े हुए थे। उनका एक एक आखर जन की बात और पीड़ाओं की अभिव्यक्ति बनकर आता है।  भूषण ध्यानपुरी ने अपने एक लेख में लिखा था कि उसकी कहानियों में नायिकाएं लोकगीत की पंक्तियों के साथ आती है। ये ही उनके सरोकारों का सर्वोच्च स्थान है।

- "मैं और पंजाब के मेरे एक मित्र अमन प्रीत सिंह उस समय  उनसे मिलने जाने वाले थे कि कुछ ही समय पहले उनका देहांत हो गय थाा.... 

पंजाब में उठी नक्सल लहर के पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और पंजाबी साहित्य के प्रसिद्ध उपन्यासकार जिन्हें  "बाबा बोहड़" के नाम से जाने जाने वाले जसवंत सिंह कंवल का 101 की आयु में निधन हो गया । वह मोगा के गांव ढुढीके के रहने वाले थे । जसवंत सिंह कंवल ने कई प्रसिद्ध नवल लिखे जिनमें से उनके " लहू दी लो " रात बाकी है " "पूर्णमासी" "साडे दोस्त साडे दुश्मन" प्रसिद्ध थे।

    गौरतलब है कि 'जसवंत कंवल' का जब पंजाब में नक्सल लहर की पृष्ठभूमि पर लिखा गया उपन्यास 'लहू दी लो' (मेरा प्रिय उपन्यास है।) छपने के साथ ही प्रसिद्ध, चर्चित और विवादास्पद हो गया था। तत्कालीन भारत सरकार ने उपन्यास को प्रतिबंधित कर दिया था। फिर भी यह वाया सिंगापुर ( उस दौर में जब पांच रुपये कीमत भी बहुत ज्यादा मानी जाती थी।).. पंजाब और अन्य इलाकों में उस समय के 700/-- rs. में ब्लैक में बिकती थी। पंजाब में उस समय बच्चा- बच्चा इस उपन्यास को पढ़ने को लालायित था। यह मेरा सबसे पसंदीदा उपन्यास है।
        कोई अगर पूछे कि तुम्हारा पसंदीदा उपन्यास कौनसा है तो शायद नही बता पाऊंगा, पाठक कोई नही बता सकेगा, वो उनकी श्रंखला बताएगा , अगर बहुत ज्यादा भावनात्मक आंतरिक दबाव से बताऊं तो वो एक उपन्यास, जिसका सिरलेख 'लहू दी लौ’ है और जो पंजाबी में ही नही बल्कि अंग्रेजी में भी सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली पुस्तकों में शुमार है। हर साल इसका नया संस्करण छपता है। इसका अंग्रेजी अनुवाद भी खूब पढ़ा गया।

 जसवंत कंवल पंजाबी के टॉलस्टॉय के नाम से प्रसिद्ध थे। जसवंत सिंह कंवल पंजाब में उठी नक्सलवाड़ी लहर से संबद्ध थे। यह बुजुर्ग जवान क्रांतिकारी लेखक अपने आप मे एक युग है। नक्सलबाड़ी में शामिल थे तो खालिस्तानी खाड़कु लहर से भी कुछेक मुद्दों को छोड़कर सहानुभूति रखते थे। नक्सलवादी आंदोलन का खुला समर्थन करने वाले कँवल ने उपन्यास 'लहू की लो' पँजाबी में इस संघर्ष के दस्तावेजों की तरह लिखा।  पंजाबी के इस बाबा बोहड़ का जन्म सब 1919 को फिरोजपुर (वर्तमान मोगा )  के गांव ढुड्‌डीके में हुआ था। 

       सन 1967 ई में पंजाब में नक्सलबाड़ी लहर ने दस्तक दी थी। उस लहर ने कई गहरे प्रभाव पंजाब के जनजीवन पर छोड़े जो भूले नही जाते और जख्म कायम हैं। जसवंत सिंह कंवल का लिखा उपन्यास ‘लहू दी लौ’ भी इनमें से एक है। इसके अनगिनत संस्करणों की पाँच लाख से ज्यादा प्रतियां पढ़ी गई। 1970 के बाद जसवंत सिंह कंवल ने इसे लिखा था। जब इसकी पांडुलिपि प्रकाशन के लिए तैयार हुई तो पंजाब में इसे किसी ने नहीं छापा। फिर आपातकाल लागू हो गया था तो संभव ही नही रहा।  

     आखिरकार उन्होंने ‘लहू दी लौ’ सिंगापुर से छपवाया और गुप्त रूप से उसे पंजाब लाया गया। प्रतिबंधित हिट हुए भी उस समय मे ये ब्लैक में 700 रूप में बिकने वाला यह संसार का एकमात्र  ही उपन्यास है। पंजाब में तो बहुत बाद में यह आपातकाल हटने के बाद प्रकाशित हुआ, तब भी लोगों ने इसे खूब खरीदा और पढ़ा। लहू दी लो इंकलाबी पराक्रम और दुखांत और पंजाब के किसानों के संघर्ष, उनकी मुश्किलों और उस दौर में नक्सलवाद की बहस तलब प्रासंगिकता का गान था। इन्हें भाषाओ और देशों की सीमाओं में बांधना बहुत घिनोना अपराध है।
        कंवल के इस उपन्यास में वे तमाम क्रांतिकारी और क्रांतिकारी घटनाएं है जो उस समय इंकलाबी लहर में घटी थी। वे भले बंगा के सिख नेशनल कॉलेज के चे- ग्वेरा नाम से प्रसिद्ध दर्शन खटकड़ हो या बाबा बुझासिंह या पंजाब का एक महान कम्युनिष्ट अदम्य साहसी यौद्धा दर्शन दुसांझ या अमर सिंह अचरवाल, सब के सब मौजूद थे।.....

     साठ के दशक के अंतिम बरसों में (सन 1967 ई.) में पश्चिम  बंगाल के सिलीगुड़ी ताल्लुक के छोटे से गांव नक्सलबाड़ी में जो एक स्थानीय और छोटा सा किसान आक्रोश शुरू हुआ, वो किसान साथी बीयुल की हत्या के बाद और ज्यादा आक्रोश के साथ उठा। खेतिहर मज़दूरों ने जमीदार और कुलुक किसानों को अपनी ताकत इस कदर दिखा दी कि जमीदारों के कहने से पुलिस ने बर्बर दमन किया और बस फिर उठ खड़ा हुआ लावा सा प्रचंड खेतिहर और भूमिहीन  किसान महाउभार और आजादी के इस जाबांजो की आवाज़ कब विकराल रूप धर कर छात्र-  मजदूर के इंकलाबी मुहीम में बदल गई.....जो बंगाल से सीधी आंध्रप्रदेश और वहां से पंजाब में पहुंची जहां असंख्य मुक्तिकामी युवा इसमे शामिल हुए और मिशन ले लेकर कार्यवाहियां की.... पंजाब में कानु सान्याल की क्रांतिकारी जन दिशा की मास लाइन को काफी हुंकारा मिला ( जिसको नागरेडी ग्रुप भी कहा जाता है।) लेकिन बहुत सी अन्य बातों और कारणों के चलते इसका आगामी किसी अंश में विस्तार से वर्णन करेंगे। चारु की लालगंज थाना में हिरासत के दौरान मौत के बाद नागरेडी, सत्यनारायण सिंह सान्याल आदि के अलग अलग ग्रुप्स उभर कर आए। यह बहुत खतरनाक सफर था। इंकलाब के दीवानों के रक्त से पश्चिम बंगाल और फिर पंजाब की सड़कें लाल हो चुकी थी। इन्ही क्रांति के क्रांतिकारी बेटों में शामिल थे बाबा बूझा सिंह, दर्शन दुसांझ,  लाल सिंह दिल, संतराम उदासी, दर्शन खटकड़, अमरसिंह अचरवाल, जयमल पढा आदि अनेक युवा कम्युनिष्ट क्रांतिकारी।


     युवा, जी वे तमाम युवा जो थे, उस समय-  इंकलाबी थे.. मनुष्य, कवि, अदबी सख्शियत और उस पर भी एक दूसरे के लिए बहुत भले, हिमायती और निष्पक्ष और बेहतरीन साथी। जब भी जेल में उन इंसाफ पसंद दीवानों से कोई मुलाकात को  आता तो उन सबको वहां तस्सली होती है कि वाकई इंकलाब की यह राह अब आम लोक भी देखने लगा है। गहरी रात जब आम कैदी सो रहे होते तो इंकलाबी इंकलाब के गीत गाया करते थे। 

  एक और महत्वपूर्ण बात है कि  उस समय के उन इंकलाबी  यौद्धाओं ने ना केवल राजसत्ता और लोकल बुर्जुआ धनपशुओं का सामना किया बल्कि आगामी दशक में पंजाब की खाड़कु लहर भी इनको निशाना बनाने की कोशिश करती रही थी,   खाड़कू समर्थक लोग और उनके वे चाहने वाले लोग आज भी किसी ना किसी तरह का दुष्प्रचार करते ही रहते हैं।

●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●




अजमेर सिधु- वैचारिक नींव - (३)

  ● अजमेर सिद्धू ...  विचारों का पुल और जीवन का चितेरा                                    

    ( 25 मई के दिन बंगाल से उठी एक प्रचंड लाल इंकलाबी लहर जिसने ना केवल बंगाली बल्कि आंध्रा और पंजाब को भी रंग दिया इंकलाबी रंग में... और साहित्य को इंकलाबी कविताओं और गीतों का खजाना भी दिया था।)

      .....अजमेर सिद्धू ना होते तो मुमकिन नही था शायद यह खजाना सहेजना अगर मुमकिन था भी तो इस बेहतरीन तरीके से नहीं होता। अजमेर भाऊ मेहनतकश वर्ग के हिमायती रहे हैं। विचार और वर्ग सर्वहारा, के प्रति प्रतिबद्ध। ''गदर से लेकर नक्सली तक'' (शहीद बाबा बूझा सिंह जी की जीवनी), 'लालसिंह दिल, सन्तराम उदासी की जीवनी भी इन्होंने ही लिखी- ''क्रांति लई बळदा कण कण" नाम से उदासी पर गजब काम किया है। मूल रूप से कहानियां  लिखते हैं। अजमेर  के चार कहानी संग्रह छप चुके हैं।

पंजाबी साहित्य पर कम्युनिष्ट किसान उभार का बहुत गहरा और भरपूर प्रभाव पड़ा था जो आज भी कहीं न कहीं देखने को मिल ही जाता है। इस इंकलाबी दौर और उसके बाद के लेखक कवि विस्फोट की तरह निकले थे। लेकिन उन तक या उनकी लिखतों तक पहुंच बनानी भी तो आसान नही थी। भले ही कोई कितना ही झूठ बोले या स्थापित करना चाहे लेकिन  आखिरकार यह स्वीकार करने में कोई मुश्किल नही होनी चाहिए कि अगर पंजाबी के युवा रचनाकार (सौभाग्य से मेरे दोस्त भी हैं।) अजमेर सिधु जी के ही प्रयासों, लग्न और मेहनत का नतीजा है कि आज हम पंजाबी की क्रांतिकारी विरासत के संतराम उदासी, बाबा बूझा सिंह और लाल सिंह दिल जैसे इंकलाबी कवियो से परिचित हैं। जसवंत कंवल ने 'लहू दी लो' उपन्यास लिखा जो इसी पृष्टभूमि पर था- प्रतिबंध लगाने के कारण वाया सिंगापुर, उस समय 600- 1000 रुपये तक के ब्लैक में बिका था, एक ही महीने में इसके सभी कॉपी बिक गई थी।

     25 मई 1967-69 और 1969 से 1970 ई. तक के तीन साल लगातार चलने वाला  महान किसान उभार और संघर्ष जो 1972 ई. में खत्म हुआ अति -आत्मविश्वासी नेतृत्व और स्थितियों को समझे बिना लिए गए निर्णयों के कारण और अन्य हुई गलतियों  के चलते वे युवा कतारें जो शहीद हुए या जो दमन और टॉर्चर के कारण हीन हो गए। या जो आए थे उभर कर कलाओं की राह से या भूमिगत जीवन से जो निकले थे। यह दुखांत था एक ऐसे क्रांतिकारी उभार का जो तेलंगाना से भी आगे जा सकता था। लीडरशिप की नही बल्कि मतभेदों और बीच मे आ घुसे गद्दारों के चलते
जब निर्णय ही गलत समझे जाने लगे और भेदियों के चलते असंख्य युवाओ की शहादत और जुल्म जबर और मौत के बाद तीन साल में ही राजसत्ता के दमन से यह बिल्कुल खत्म हो गया।

        पश्चिम बंगाल के बाद पंजाब में प्रचण्ड रूप से उठी नक्सल लहर में पंजाब के बहुत से युवा लाल झंडा उठाकर शामिल हुए थे। मास्टर हरपाल से लेकर जसवंत कंवल और शहीद बाबा बूझा सिंह जैसे वयोवृद्ध पूर्व में ग़दर लहर और पार्टी से जुड़े हुए व्यक्ति थे, वे भी शामिल हुए थे। बलदेव सिंह मान, सतनाम, अवतार पाश, लाल सिंह दिल, संतराम उदासी, दर्शन खटकड़ और बहुत से युवा इसमे शामिल थे।। उनमें से कई तो कालजई कविताओं के रचयिता  भी थे। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि वे सब जो उस समय या उसके बाद खालिस्तानी अतिवाद के शिकार हुए वे अद्भुत सर्जक निकले। सन्तराम उदासी, पाश, खटकड़ और लालसिंह दिल जैसे अनेक बेहतरीन क्रांतिकारी कवि थे। राज सत्ता और धार्मिक अतिवादी, लोकल बुर्जुआ किसी भी नक्सल को बख्शना नहीं चाहते थे।      

        भयानक गरीबी, आर्थिक सामाजिक असमानता, अन्याय, शोषण कुपोषण और राज सत्ता के बर्बर दमन और अनदेखी के विरुद्ध उठे प्रचण्ड आक्रोश की लहरों के साथ इंकलाबी लाल परचम उठाए युवा क्रांतिकारियों को उस समय ताजा उठे नक्सलबाड़ी  किसान उभार से आस बंधी और वे सभी युवा जो जीवित थे, क्रांति की महिमा से वाकिफ़ थे, इस लहर में शामिल हुए। यह अलग मुद्दा है कि कुछ तानाशाही और मूर्ख नेतृत्व के कारण एक महान उभार कुछ ही समय मे दमन का शिकार होकर खत्म हो गया।
    
यह लहर पश्चिम बंगाल के बाद आंध्रप्रदेश और फिर पंजाब में प्रचण्ड रूप से उठी  थी। इसमें पंजाब सहित देश के बहुत से युवा लाल झंडा उठाकर शामिल हुए थे।  इस क्रांतिकारी लहर ने जब तक दुःसाहस की लाइन नहीं पकड़ी तब तक यह एक खालिस मानव मुक्ति का युद्ध थी जिसमे अनेक कवि, लेखक, कलाकार, रंगकर्मी आदि खुलकर शरीक हुए और शहीद बाबा बूझा सिंह जैसे वयोवृद्ध पूर्व में ग़दर लहर और पार्टी से जुड़े हुए व्यक्ति भी इसमें शामिल थे। हाकिम के अन्याय और अत्याचार से व्यथित होकर वे भी शामिल हुए थे।  अनेक कवियो की कविता का जन्म भी इसी समर में हुआ। हरभजन सोही, अमर सिंह अचरवाल और दर्शन खटकड़ जैसे और बहुत से युवा इसमे शामिल थे।

      लाल सिंह दिल जो बेहतरीन क्रांतिकारी के साथ कवि भी थे जिनका घर किसी खंडहर की तरह हो गया था। इस महान क्रांतिकारी कवि को पंजाबी और भारतीय भाषाओं के साहित्य में हाशिए पर डाल रखा है। इनके अब तक के संग्रह जो मैंने मूल पंजाबी में पढ़े हैं, वे निम्न है,   'सतलज की हवा', 'बहुत सारे सूरज', 'सत्थर', और आत्मकथा 'दास्तान' (दास्तान मैंने नहीं पढ़ी अभी), हालांकि वे चर्चित थे मगर उस तरह से नहीं जिस तरह से उन्हें होना चाहिए था। जबकी पाश की प्रसिद्धि उनकी शहादत के कारण भी हुई थी। यह बाद का मुद्दा है कि किसी ने सार सुध नहीं ली। महान लेनिन के राष्ट्र राज्य सिद्धांत से दोलित होकर ट्राटस्की की तरफ मुड़ जाना या उनके विरोधियों द्वारा यह कुत्सा प्रचार भी एक मुख्य कारण था।         सन 1967-69 और 1970-71 के साल गदर मचाने वाली नक्सल लहर के बहुत ज्यादा सक्रियता और उभार के साल थे। देश के हर एक संकट की मार आम आदमी पर पड़ रही थी । सन 1967 ई में पश्चिम बंगाल से शुरू होने वाली कम्युनिष्ट लहर जो एक महान कम्युनिष्ट क्रांति में बदलने लग गई थी की देन है पंजाबी साहित्य में आमूल चूल बदलाव और जीवन और उसकी गरिमा को स्थापित करने वाली इंकलाबी कविता का उत्स जो किसी उजास की तरह से हुआ था। जबकि इससे पहले जो प्रेम और व्यक्तिगत संघर्षों के महिमा मंडन, प्यार के बीमार पक्ष मतलब निराशा, जुदाई आदि का हावी होना बहुत अश्लील था। यह अमृता प्रीतम और शिव कुमार बटालवी का दौर था।  शिव कुमार बटालवी के गीतों में प्यार के संक्रामक पक्ष, उसकी "बिरह की पीड़ा’ इस कदर सघन थी कि उस दौर में पंजाबी ही नही बल्कि भारतीय भाषाओं में कई बड़ी कवयित्री  अमृता प्रीतम ने उन्हें ‘बिरह का सुल्तान’ नाम दे दिया था। शिव कुमार बटालवी पंजाबी का वह शायर जिसके गीत भाषाओ के बंधनों को तोड़कर आजाद हो चुके थे। पंजाब ही नही बल्कि उसकी ख्याति हर कहीं फैली थी। उसने जो गीत अपनी गुम हुई महबूबा के लिए किसी छुपे प्रेमी की तरह की इबारत की तरह लिखा था वो जब स्टेज पर होते तो अनेक फरमाइशें आती थी इस एक गीत की। 

 साहित्य पर कम्युनिष्ट किसान उभार का बहुत गहरा और भरपूर प्रभाव पड़ा था जो आज भी कहीं न कहीं देखने को मिल ही जाता है। इस इंकलाबी दौर और उसके बाद के लेखक कवि विस्फोट की तरह निकले थे। लेकिन उन तक या उनकी लिखतों तक पहुंच बनानी भी तो आसान नही थी। भले ही कोई कितना ही झूठ बोले या स्थापित करना चाहे लेकिन  आखिरकार यह स्वीकार करने में कोई मुश्किल नही होनी चाहिए कि अगर पंजाबी के युवा रचनाकार (सौभाग्य से मेरे दोस्त भी हैं।) अजमेर सिधु जी के ही प्रयासों, लग्न और मेहनत का नतीजा है कि आज हम पंजाबी की क्रांतिकारी विरासत के संतराम उदासी, बाबा बूझा सिंह और लाल सिंह दिल जैसे इंकलाबी कवियो से परिचित हैं।


     25 मई 1967-69 और 1969 से 1970 ई. तक के तीन साल लगातार चलने वाला  महान किसान उभार और संघर्ष जो 1972 ई. में खत्म हुआ अति -आत्मविश्वासी नेतृत्व और स्थितियों को समझे बिना लिए गए निर्णयों   के कारण और अन्य हुई गलतियों  के चलते वे युवा कतारें जो शहीद हुए या जो दमन और टॉर्चर के कारण हीन हो गए। या जो आए थे उभर कर कलाओं की राह से या भूमिगत जीवन से जो निकले थे। यह दुखांत था एक ऐसे क्रांतिकारी उभार का जो तेलंगाना से भी आगे जा सकता था।  चलते असंख्य युवाओ की शहादत और तसदत्त और मौत के बाद तीन साल में ही राजसत्ता के दमन से यह बिल्कुल खत्म हो 

    पाश और जयमल पढा, संतराम उदासी और दिल भारतीय समाज के थल्लड़े वर्ग के शोषण के विरुद्ध राजसत्ता के प्रतिरोधी तूफान की तरह खड़े हुए तो बाद में उनके संघर्षों के कवि भी थे। 

एक अद्भुत कहानीकार जो पंजाबी का शोलोखोव (अक्सर मैं कहता हूँ भाई साहब को) है, अपनी अद्भुत कहानियों के बावजूद इस महान काम के लिए प्रसिद्ध हर हैं। हिंदी जमात या कहें भारतीय भाषाओं के पाठक अगर इन महान वीरों के अवदान बाबत जो थोड़ा बहुत  जानते हैं - वो सब अजमेर भाई के मार्फ़त या कहें उनकी लिखतों के मार्फ़त सुरक्षित हुआ है हमारा स्वर्णिम अतीत। सुरक्षित से मतलब है कि सत्तापक्ष और फासिस्ट धड़े जिस तरह इन महान बलिदानियों को बुरा या दुष्ट साबित करने में अपना ज़मीर तक मार गया, उनकी हर एक कुकर्मी चाल को असफल किया जाता है तो बस इसी एक मज़बूत आधार के कारण।

राजनीति, साहित्य कला और संस्कृति से जुड़े हर एक पीढ़ी की गर्व होना चाहिए कि हमारे पास महान जीवित मनुष्यों की एक बहुत उच्चादर्शों की परंपरा है।

 ● सतीश छिम्पा

एक उजास भरा पन्ना

आवारा की डायरी...... एक उजास भरा पन्ना- एक नही वे अनेक थीं.....                                                                 ...